-नन्हें-मुन्ने बच्चे नटखट नंद गोपाल की भूमिका में आए नजर
भोगपुर। वुडबरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, भोगपुर ,जालंधर में प्रिंसिपल डॉ. सुमन डडवाल की देखरेख में आयोजित किया गया । जन्माष्टमी का उत्सव में नन्हें-मुन्ने बच्चे नटखट नंद गोपाल की भूमिका में नजर आए । इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । कुछ बच्चे कन्हैया तो कुछ राधा, कुछ बच्चे वासुदेव, देवकी, ग्वाले और गोपियों की वेशभूषा में नजर आए । बच्चों ने सभी अधियापको का मनमोह लिया। इस दौरान झांकी भी लगाई गई । कक्षा पंचमी के विद्यार्थियों ने वासुदेव द्वारा श्री कृष्ण को गोकुल ले जाने का दृश्य प्रस्तुत किया ।
स्कूल में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिनका शुभारंभ स्कूल डायरेक्टर साहू अनुभव अग्रवाल ने किया। बच्चों ने श्री कृष्ण, रुक्मिणी, राधा, मीरा के रूप में शानदार प्रस्तुति दी। कक्षा छठी से दसवीं तक मटकी व कक्षा पहली से पाँचमी तक बांसुरी सज्जा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या प्रिंसिपल डॉ. सुमन डडवाल ने बताया कि कैसे भगवान श्री कृष्ण का पूरा जन्म संघर्षो से निकला जनम जेल में , जनम के बाद माता पिता से दुरी अदि फिर भी उन्होंने ने बल और बुद्धि से बुराई पर विजय प्राप्त की। स्कूल की प्रधानाचार्या प्रिंसिपल डॉ. सुमन डडवाल ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सारा स्टाफ एव विध्यर्थी उपसिथित थे



