Tuesday, April 14, 2026
No menu items!
Google search engine

पुलिस ऑफिसर से तंग आ ब्यास नदी में दो सगे भाइयों ने लगाई छलांग – एक की मौत

Spread the News

सुल्तानपुर लोधी (डा सुनील धीर)। करीब दो सप्ताह पूर्व जालंधर के एक पुलिस आफिसर से तंग आकर दो भाइयों ने गोविंदलाल पुल से दरिया ब्यास में छलांग लगाई थी। शनिवार को दरिया के नजदीक खेतों से एक का शव बरामद हो गया। मृतक के परिवार ने शव की पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस को दिए बयान के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर लिया गया है। तलवंडी चौधरियां थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि परिवार की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर 1 के तत्कालीन थाना प्रमुख नवदीप सिंह, महिला कॉन्स्टेबल जगजीत कौर और मुंशी बलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए धारा 306 और थाने में धमकाने के लिए धारा 506 और पुलिस रुल 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments