Shah Rukh Khan Jawan: बॉलीवुड से लेकर अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को लेकर सुर्खिओं में बने हुए हैं। शाहरुख की ‘जवान’ का क्रेज फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है। फिल्म के टिकटों की जबरदस्त एडवांस बुकिंग हो रही है। फिल्म 7 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर SRK के फैंस के लिए गुड़ न्यूज आ रही है, जो उनका दिन बना देगी। जी हांं… दरअसल 60 देशों के 300 शहरों में 85,000 फैंस शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) फ्री में देख पाएंगे।
ये प्लानिंग शाहरुख खान के फैन क्लब द्वारा किया जा रहा है। शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब (Shah Rukh Khan Universe Fan Club) की ओर से भारत के 300 से ज्यादा शहरों में जवान के कई शो आयोजित किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि वो फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए 85,000 फैंस की भागीदारी की उम्मीद कर रहे हैं।
SRK फैन क्लब ने बुक की फैंस के लिए टिकटें
साथ ही उनका कहना है कि ‘हम देश भर में समारोहों के साथ ‘जवान’ (Shah Rukh Khan Jawan) का स्वागत करने की योजना बना रहे हैं’। वहीं, अगर ‘जवान’ की एडवांस बुकिंग के बारे में बात करें तो, शनिवार को फिल्म की एडवांस बुकिंग में करीबन 80 हजार से ज्यादा टिकटें बिकी थी, जो रविवार तक 3 लाख तक पहुंच गई, जो लगातार बढ़ती जा रही है।



