Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

Bigg Boss फैंस को 17वें सीजन के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार!, इस वजह से हो रही देरी

Spread the News

Bigg Boss 17 News: बिग बॉस का शो अक्टूबर में शुरू होता है लेकिन इस साल कयास लगाए जा रहे हैं कि शो की डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है

Bigg Boss 17 News: रियलिटी शो बिग बॉस का ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT 2) कुछ ही समय पहल खत्म हुआ है। ओटीटी 2 में एल्विश यादव (Elvish yadav) विनर बने थे। वहीं अब सभी को बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) का इंतजार है। जहां एक तरफ शो के कंटेस्टेंट का नाम सामने आने लगा है तो वहीं अब खबर आ रही है कि अक्टुबर में आने वाले इस शो की डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वर्ल्ड कप की वजह से इसकी तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है। हालांकि इस बात पर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

बिग बॉस 17 के पोस्टपोंड होने की वजह? (Bigg Boss 17 News)

फैंस बिग बॉस 17 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसा कि सभी जानते हैं बिग बॉस का शो हर साल अक्टूबर के पहले हफ्ते में शुरू होता है लेकिन इस साल कयास लगाए जा रहे हैं कि शो की डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है। दरअसल, इस शो को लेट होने की बड़ी वजह आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 बताई जा रही है। ऐसे में मेकर्स ये बिलकुल भी नहीं चाहते कि उनके शो की टीआरपी रेटिंग के साथ कोई समझोता हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments