कपूरथला, 4 दिसंबर | सुल्तानपुर लोधी के गांव जाबोवाल में सोमवार सुबह पराली के स्टॉक में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक गांव नसीरपुर निवासी किसान रणजीत सिंह पराली स्टॉक करने का काम करता है। जबोवाल गांव के पास पराली को स्टॉक किया गया था।
सोमवार सुबह स्टॉक में अचानक आग लग गई। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन इस आग में करीब 700 एकड़ पराली की गांठें, दो ट्रॉली, एक पानी की टंकी और अन्य सामान जल गया। पीड़ित किसान ने प्रशासन से सहयोग की मांग की है।
पता चला है कि किसान ने कर्ज लेकर यह काम शुरू किया था और वह आर्थिक रूप से कमजोर है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई।



