Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
Google search engine

रुटीन चैकिंग के दौरान जेल में मिले 3 मोबाइल फोन- आरोपियों के खिलाफ दी गई शिकायत

Spread the News

फरीदकोट। पंजाब की फरीदकोट सेंट्रल जेल में मोबाइल फोन का प्रयोग रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सर्च ऑपरेशन के दौरान जेल से 3 मोबाइल फोन, एक हेड फोन और 2 सिमकार्ड बरामद हुए। मामले में हवालाती समेत अज्ञात आरोपी खिलाफ फरीदकोट सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।

ब्लॉक-डी में की गई बैरक की चैकिंग
जेल के सहायक जेल अधीक्षक जसकिंदर सिंह ने बताया कि ब्लॉक-डी के बैरक नंबर 2, 4 और 6 की चैकिंग के दौरान हवालाती मनिंदर सिंह उर्फ जुम्मा पुत्र हरबंश सिंह निवासी भगराणा फतेहगढ़ साहिब हाल निवासी केन्दीय जेल फरीदकोट के पास से एक हेड फोन, 2 सिम, एक टच फोन बरामद हुआ। इसके अलावा 2 कीपैड वाले मोबाइल फोन भी लावारिस हालत में बरामद हुए, जिसे देखते हुए फरीदकोट सिटी थाने को उक्त हवालाती ओर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत पत्र भेजा गया है। फरीदकोट सिटी थाने के जेल विंग के ASI जयदीप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments