Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

बिहार : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 21 डिब्बे पटरी से उतरने के कारण हुई 4 लोगों की मौत

Spread the News

बिहार, 12 अक्तूबर। बिहार के बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन पर बुधवार रात एक ट्रेन पटरी से उतर गई। बताया जा रहा है कि आनंद विहार से आ रही आनंद विहार कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां पटरी से उतर गईं.

ट्रेन हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से कईं लोगों की हालत गंभीर है। घटना स्थल को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। रेलवे कर्मचारी ट्रैक की सफाई में लगे हुए हैं। रेलवे अधिकारियों की प्राथमिकता जल्द से जल्द पटरियों को बहाल करने की है ताकि रेल यातायात फिर से शुरू हो सके। भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन की लापरवाही भी सामने आ रही है, जिससे बचाव कार्य में भी बाधा आ रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments