Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

फिरोजपुर के जीरा में माहौल तनावपूर्ण:पुलिस कार्रवाई से भीड़ भड़की, नेशनल हाइवे जाम करने की कोशिश करती महिलाओं को खदेड़ा

Spread the News

पंजाब में फिरोजपुर के जीरा स्थित शराब फैक्ट्री के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब रविवार सुबह उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। जिसके बाद वहां जमा भीड़ भड़क गई है।

पुलिस ने फैक्ट्री की तरफ जाने वाले लोगों को रोक दिया है। अब पुलिस फोर्स फैक्ट्री के आगे लगे धरने को हटाने के लिए जा रही है। पुलिस ने वहां से सारा सामान हटा दिया है। उनके टेंट भी उखाड़ दिए हैं।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने के लिए 17 दिसंबर को ही पूरी तैयारी कर ली थी। इसी कारण वहां पूरी रात लाइट बंद रखी गई। ताकि मौका मिलने पर लोगों को पुलिस अपनी हिरासत में ले सके।

प्रदर्शनकारी महिलाओं समेत सभी गांव वासी प्रदर्शनकारियों का पुलिस कार्रवाई का जमकर विरोध लगातार जारी है। पुलिस द्वारा लोगों को हिरासत में लिए जाने पर प्रदर्शनकारियों ने बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे-54 जाम करने की चेतावनी दी है।

महिलाएं और अन्य प्रदर्शनकारी नेशनल हाईवे की ओर बढ़ने के प्रयास में लगे हैं। नेशनल हाईवे जाम करने को आगे बढ़ रही महिला और अन्य प्रदर्शनकारियों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस द्वारा लोगों को मौके से खदेड़ा जा रहा है। प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच हाथापाई और धक्का-मुक्की की जा रही है। प्रदर्शनकारी स्पष्ट तौर पर शराब फैक्ट्री नहीं चलने देने की बात कह चुके हैं। महिला पुलिसकर्मी भी विरोध कर रही प्रदर्शनकारी महिलाओं को काबू करने के प्रयास में हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है। लेकिन महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मामूली बल प्रयोग कर उन्हें पकड़ कर हिरासत में लेकर बस में बिठाया जा रहा है। पुलिस द्वारा करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया है। प्रदर्शनकारी जगसीर सरां, बलराज और फतेह सिंह को भी हिरासत में लिया गया है। साथ ही फैक्ट्री को जाने वाले रास्ते को भी क्लियर करवा दिया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाया गया टेंट और नाके हटा दिए गए हैं। अब पुलिस टीम मंसूरबाला में लगाए गए धरने काे भी खत्म करने को आगे बढ़ेगी। लेकिन आसपास के गांवों के लोग भी घरों से निकल कर मौके पर पहुंच रहे हैं। लोगों और पुलिस के बीच बातचीत भी की जा रही है।

पुलिस ने 3 दिन पहले ही दंगा रोका गाड़ी, पुलिसकर्मियों की सेफ गार्ड शील्ड, मेडिकल टीम, रिजर्व पुलिस बल, जेसीबी और अन्य गाड़ियां मौके पर खड़ी कर ली गई थी। पुलिस विभाग द्वारा धरना उठाने की तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई थी। हालांकि 17 दिसंबर तक प्रदर्शनकारियों से बातचीत की गई। लेकिन सहमति नहीं बनने पर आज सख्त कार्रवाई की गई है।

पुलिस द्वारा मौके की वीडियो/फोटोग्राफी भी कराई जा रही है। क्योंकि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार और पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। प्रदर्शनकारियों द्वारा बनाए गए स्थायी शैड क्रेन से हटाए जा रहे हैं, ताकि रास्ता पूरी तरह साफ हो सके। पुलिस ने 17 दिसंबर की रात ही कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया था।

पुलिस अब शराब फैक्ट्री के गेट की ओर बढ़ रही है। बड़े पुलिस अधिकारी पहले ही पहुंच चुके हैं। धरनारत लोगों द्वारा यहां श्री अखंड पाठ रखा गया था और आज भोग डाला जाना है। लेकिन पुलिस वहां धरना उठाने पहुंच रही है। अलग-अलग जगहों से खदेड़े गए प्रदर्शनकारी भी खेतों से और अन्य रास्तों से यहां पहुंचने के प्रयास में हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments