Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
Google search engine

आंगनबाड़ी सेंटरों में भी 8 जनवरी तक छुटि्टयां घोषित

Spread the News

छोटे बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए पंजाब के सभी आंगनबाड़ी सेंटरों में 8 जनवरी 2023 तक छुटि्टयां घोषित कर दी गई हैं। पंजाब सरकार ने ये फैसला लिया है। आंगनवाड़ी सेंटर अब 9 जनवरी 2023 को खोले जाएंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब सरकार ने बढ़ती ठंड के कारण स्कूली छात्रों और अध्यापकों की सुरक्षा के मद्देनजर पहले 2 जनवरी तक अवकाश घोषित किए, लेकिन ठंड का प्रकोप कम नहीं होने पर 1 जनवरी को अवकाश की समय सीमा को बढ़ाकर 9 जनवरी तक किया गया है।

तय समय पर ही खुलेंगे सेंटर और स्कूल
अवकाश के बाद सभी आंगनबाड़ी सेंटर और राज्य के स्कूल अपने पहले के निर्धारित समय पर ही खोले और बंद किए जाएंगे। राज्य सरकार ने सभी सरकारी, निजी, एडिड और मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 10 बजे खोलने का फैसला किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments