पंजाब के शाही ईमाम हजरत मौलाना उस्मान लुधियानवी एवं पंजाब केसरी पत्र समूह के सीनियर जर्नलिस्ट मौलाना अनवर अमृतसरी, कासमी, नदवी करेंगे संबोधित
जालंधर,20 सितम्बर। जानकारी के अनुसार यूवा संगठन एवं कमेटी मदनी जामा मस्जिद, मदनी नगर, बाबा दीप सिंह इंडस्टरी इस्टेट जालंधर शहर द्वारा 22 सितम्बर दिन ऐतवार को एक भवय कॉन्फ्रेंस किया जा रहा है। जिस में पंजाब के विभन्न जिलों से उलमा ए किराम, मदरसों के मोहतमिम साहिबान समेत शहर केगणमान्य लोग भी शिरकत कर रहे हैं।
जब कि विशेष रुप से पंजाब के शाही ईमाम हजरत मौलाना उस्मान लुधियानवी एवं नैश्नल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पंजाब केसरी पत्र समूह के सीनियर जर्नलिस्ट, मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के पंजाब सीनियर उप अध्यक्ष नौजवान आलिम ए दीन हजरत मौलाना अनवर अमृतसरी, कासमी, नदवी शामिल हो रहे हैं। प्रोग्राम की निजामत जनाब हजरत कारी मोहम्मद मोहसिन आलम करेंगे। जब कि प्रोग्राम के समूह संचालन का काम सदर साहिब जबीर जी, अब्दुल मन्नान साहिब व मुजाहिद भाई कर रहे हैं।
मीडिया से बातचीत करते हुए श्री कारी मोहसिन ने कहा कि इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य हालिया दिनों मे जिस प्रकार से पैगंबर हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल. के बार उनकी शान में विभिन्न धर्म गुरुओं एव अन्य लोगों द्वारा गुस्ताखी का सिलसिला जो शुरु हुआ है उस को लेकर जनता को जागरुक करना है। एवं दुनिया को यह बताना है कि अंतिम नबी का किरदार एवं उनकी सीरत कैसी थी हम सब को पढ़नी चाहिए।



