Friday, October 23, 2026
No menu items!
Google search engine

युवक ने पत्नी को कनाडा भेजने के लिए खर्च कर डाले 76 लाख, एयरपोर्ट पर उतरते ही पति का नंबर किया ब्लॉक

Spread the News

नेशनल, 24 जुलाई | भारत में पंजाब से अक्सर कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की खबरें आती रहती हैं कि पति ने पत्नी को लाखों रुपए खर्च करके विदेश भेजता है और उसके बाद पत्नी हमेशा के लिए नाता तोड़कर विदेश में ही बस जाती है। इसी तरह की खबरें अब पाकिस्तान से भी आने लगी हैं। हाल ही इस्लामाबाद के एक शख्स ने अपनी पत्नी को 76 लाख रुपए खर्च करके अपनी पत्नी को पढ़ाई के कनाडा भेजा, लेकिन विदेशी धरती के एयरपोर्ट पर उतरते ही पत्नी ने पति का नंबर ब्लॉक कर दिया।

क्या है मामला
एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी व्यक्ति ने हाल ही में शादी की है। शादी से पहले हुई बातचीत में लड़की ने कनाडा में अपनी पढ़ाई जारी रखने की इच्छा जताई थी, चूंकि उसके माता-पिता के पास इतने पैसे नहीं थे। इस शख्स ने उससे वादा किया था कि वह शादी के बाद उसे कनाडा पढ़ाई करने के लिए भेज देगा।

शादी के कुछ महीनों बाद उसकी पत्नी ने कनाडा जाने की इच्छा व्यक्त की। पत्नी ने बताया कि फीस, खर्च, वीजा और अन्य खर्च मिलाकर कुल 76 लाख रुपये चाहिए होंगे। शख्स ने पत्नी के वीजा के लिए कर्ज भी लिया और अपनी सारी बचत के पैसे भी खर्च कर दिए। जैसे ही पत्नी कनाडा एयरपोर्ट पर उतरी तो उसने पति का नंबर ब्लॉक कर दिया। उसने अपने पति के परिवार के सदस्यों के नंबर भी ब्लॉक कर दिए । अब हालात यह हैं कि कोई कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। इतने पैसे खर्च करने के बाद भी पति इस बात से परेशान है कि उसकी पत्नी ने उसे इस तरह क्यों धोखा दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments