Tuesday, September 22, 2026
No menu items!
Google search engine

15 जुलाई से मिलेगा बड़ा फायदा-पंजाब में पहली बार शुरू होने जा रही ये खास सर्विस

Spread the News

चंडीगढ़/ जालंधर,13 जून। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जमीनों की रजिस्ट्रेशन में होने वाली धोखाधड़ी को खत्म करने के लिए राज्य भर में 15 जुलाई से रजिस्ट्रेशन का कार्य आनलाइन शुरू हो जाएगा। इससे सम्पत्तियों पर होने वाले अवैध कब्जे खत्म हो जाएंगे।केजरीवाल अमृतसर में एक समागम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में ‘आप’ सरकार ने पिछले 2 महीनों में क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एक आदमी तहसीलदार या पटवारी के दफ्तर में जाता है तो उसे बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई बार तो पैसे देने के बाद भी काम नहीं होते थे। अब पहली बार रजिस्ट्रेशन का कार्य आनलाइन किया गया है जिससे अब भ्रष्टाचार खत्म होगा।

उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने कहा था कि भारत ऐसा देश नहीं होना चाहिए कि अंग्रेज चले जाए और काले लोगों के हाथों में देश चला जाए। उन्होंने कहा कि देश के लोग अब तहसीदारों और पटवारियों के गुलाम बन कर रह गए हैं।  सबसे ज्यादा रिश्वतखोरी रजिस्ट्री में होती है। इसलिए पंजाब में सबसे पहले रजिस्ट्रेशन के काम को सुधारने का फैसला किया गया। मोहाली में सरल रजिस्ट्री का काम शुरू कर दिया गया है। केजरीवाल ने कहा कि अब रजिस्ट्री लिखने वाले लोग दलाली करते हैं और उसकी तहसीलदारों तक सैटिंग होती है। मोहाली में 7 तहसीलें हैं और वहां एक भी दलाल नहीं हैं। दफ्तर के अंदर सरकार अब रजिस्ट्री लिख कर देती है। लोग घर बैठे आनलाइन रजिस्ट्री करवाने का आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्री को अत्यंत सरल बना दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अब लोगों को रजिस्ट्री के लिए आवेदन करने के बाद मोबाइल पर संदेश आते हैं और बिना पैसे दिए काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोहाली के बाद अब पंजाब के अन्य जिलों में भी इसे लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि मोहाली में पायलट प्रोजैक्ट लागू किए एक महीना हो गया है।15 जुलाई से पूरे पंजाब में आनलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों को सबसे बड़ी राहत मिलेगी। केजरीवाल ने कहा कि जब ‘आप’ सरकार बनेगी तो सेवा केंद्रों में 28 प्रतिशत कामों की पैंडेंसी चल रही थी जो अब 1 प्रतिशत से भी कम रह गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें तो लगता है कि आने वाले दिनों में पटवारखानों पर ताले लग जाएंगे क्योंकि लोगों को पटवारखाने जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जल्द ही ट्रांसपोर्ट व अन्य विभागों के कामों को आनलाइन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पंजाब में सहन नहीं किया जाएगा। राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाली सडक़ों की 5 वर्षों की गारंटी होगी। उन्होंने कहा कि अब किसी भी विभाग में गड़बड़ नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नीले कार्ड जिनके कट गए थे वे बना दिए गए हैं और जल्द ही मुख्यमंत्री मान का पत्र ऐसे लोगों के घरों में जाएगा कि उनका राशन लगा दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments