Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

राधे राधे ट्रस्ट की ओर से योग साधको ने नेचर पार्क मे मनाई दिवाली

Spread the News

मोगा, 31 अक्तूबर। राधे राधे ट्रस्ट की महिलाओ द्वारा दीपावली पर पौधे लगा , दीये ओर मोमबतियाँ जगा कर दिवाली मनाई ओर आपस मे प्रेम पूर्वक एक दूसरे के साथ मिल कर रहने का सन्देश दिया । राधे राधे ट्रस्ट का शाम का ग्रुप संभालने वाली योग गुरु पूनम अरोड़ा ने ट्रस्ट की संचालिका राजश्री शर्मा ओर वायस प्रधान रीटा बावा को दिवाली के तोहफा देकर उनका स्वागत किया गया।

योग साधिकाओं ने मिल कर पूनम अरोड़ा का स्वागत किया । पूनम अरोड़ा ने कहा आज से 5 साल पहले मैं घर पर ही रहती थी राजश्री शर्मा के साथ जुड़ मैंने लोगो के साथ जुड़ना ओर समाज सेवा करने का हुनर सीखा मैं अपने आपको बहुत सौभाग्यशाली मानती हूं जो ऐसी सेवा करने का मौका मिला जिससे लोगो की तकलीफे दूर होती है ओर चेहरे पे मुस्कुराहट भी आती है अब ज़ब तक सांस है मैं ऐसे ही लोगो की सेवा करती रहूँगी ।

इस मौके पर अनु , तरसेम , शमा , कृष्णा , पूजा , प्रेरणा , पिंकी , हरदीप , तेज़प्रीत , रानी, तनीषा , मंजू , कुलदीप , राधिका , तनीषा , आकांशा , तानिया आदि मौजूद थे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments