जालंधर। यारियां-2 फिल्म पर पिछले दिनों शुरू हुए विवाद ने नया रूप ले लिया है। अब SGPC ने इस फिल्म के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला (295-1) पर्चा दर्ज करवाया है। यह पर्चा फिल्म के एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ दर्ज किया गया है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, हिंदी फिल्म यारियां-2 के एक सीन में हीरो मोना बन कर गले में सिरी साहब डालकर बस में मस्ती करता नज़र आ रहा है। सिरी साहिब को सिख धर्म में बहुत ही सम्मानजनक स्थान प्राप्त है। इसलिए इस सीन को लेकर पूरे सिख समुदाय में गुस्सा था। इसका विवाद काफी दिनों से चल रहा है। अब SGPC ने सिख धर्म की भावनाओं को देखते हुए इस फिल्म के हीरो, निर्माता और निर्देशक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।



