नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर19 टी20 विश्व कप का आज फाइनल मैच भारत महिला U19 और इंग्लैंड अंडर19 टीम के बीच खेला जाएगा। भारत, न्यूजीलैंड तो इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया को मात देकर फाइनल में पहुंचा है। शेफाली वर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया इतिहास रचने से मात्र एक कदम दूर है। भारत की सलामी बल्लेबाज श्वेता सेहरावत टूर्नामेंट के प्रमुख आकर्षण में हैं। इसके अलावा गेंदबाज पार्शवी चोपड़ा पर भी दारोमदार होगा।
ICC अंडर19 महिला टी20 विश्व कप के उद्घाटन संस्करण के फाइनल में दोनों टीमें दबाव से निटपने में सक्षम हैं। टूर्नामेंट में अब तक की एकमात्र अपराजित टीमें इंग्लैंड का सामना भारत से होगा। भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड पर 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के समाने 99 रन के कम स्कोर को डिफेंड किया है।



