Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

गैस लीक की दहशत से महिला चक्कर खाकर गिरी, पुलिस तैनात, इलाका सील

Spread the News

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले में आज फिर गैस लीक की दहशत फैली। ग्यासपुरा इलाके में एक बार फिर गैस लीक होने की खबर से हड़कंप मच गया। आज सुबह एक राहगीर महिला सूआ रोड पर उसी जगह पर चक्कर खाकर गिरी, जिस जगह 30 अप्रैल को गैस रिसाव हुआ। महिला के गिरने के बाद लोगों में गैस लीक होने का डर फैल गया।

लोगों ने तुरंत पुलिस और विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना को संपर्क किया। विधायक छीना के मुताबिक, गैस रिसाव होने जैसा कुछ नहीं है, लेकिन उन्होंने एहतियात के तौर पर इलाका पुलिस और सिविल अस्पताल को जरूर अलर्ट कर दिया था। जिला पुलिस प्रशासन फिलहाल मामले की पड़ताल कर रही है। इलाके को अभी सील किया हुआ है। फिलहाल नगर निगम की टीमें भी मौके पर पहुंच गटर वगैराह खोल कर सीवरेज लाइन चैक कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments