सुल्तानपुर लोधी ( डा.सुनील धीर )। भारत के बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक लैंडिंग के साथ ही पुरे देश के साथ साथ पावन गुरु नगरी सुल्तानपुर लोधी खुशी से झूम उठा।
इस मौके पर पूर्व पार्षद और जिला कपूरथला के सीनियर भाजपा नेता पवन सेठी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम व प्रयास ही हैं जो भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है। सेठी ने बताया कि यह एक इतिहास बना है। सेठी ने देश के वैज्ञानिकों, इसरो व भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का इस सफलता के लिए धन्यवाद किया और बधाई दी।
उन्होंने कहा कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 में लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की सभी को बधाई।
चंद्रयान 3 का चंद्रमा पर कदम संपूर्ण मानव जाति के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। सेठी ने टीम चंद्रयान को इसरो को और देश के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी, जिन्होंने इस पल के लिए वर्षों तक इतना परिश्रम किया है। सेठी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता साबित करती है कि ईमानदारी और समर्पण से भारत दुनिया का नेतृत्व कर सकता है। भारत के विक्रम को चंद्रमा की सतह पर उतरते देखना सबसे संतुष्टिदायक है। हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है।
केवल इसरो की एक ईमानदार टीम, उनकी दूरदर्शिता और प्रेरणा ही इसे संभव बना सकती थी। पवन सेठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के मजबूत इरादों से देश तरकी के मार्ग पर चलते हुए विश्व स्तर पर मजुब हो रहा है। जिसे देशवासिओ और भाजपा कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ रहा है।



