Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

रिशते हुए तार-तारः महिला ने नाबालिग बच्ची का अश्लील वीडियो बना कर भतीजे से करवाया दुष्कर्म – महिला गिरफ्तार,भतीजा फरार

Spread the News

अबोहर ।  एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने नाबालिग बच्ची का अश्लील वीडियो बना लिया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म  भी करवाया गया। जानकारी के अनुसार एक मामला सामने आया है कि नाबालिग लड़की को उसके भतीजे ने चाय में नशीला पदार्थ देकर महिला को मेंहदी लगाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उसका भतीजा फरार है।

डी.एस.पी सुखविंदर बराड़ व खुइयांसरवाल थाने के प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की को अमनदीप कौर ने मेंहदी लगाने के बहाने अपने घर बुलाया था। उस वक्त वहां अमनदीप कौर का भतीजा विशु उर्फ ​​गग्गू भी मौजूद था। अमनदीप ने उसे नशीला चाय पिलाई। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। बेहोश होने पर उसके भतीजे विशु ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि विशु ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। पुलिस ने महिला अमनदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही भतीजे विशु की गिरफ्तारी के लिए भी पूछताछ जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments