Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

भारत में वोट जिहाद चलेगा या राम राज्य चलेगाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Spread the News

खरगोन,7 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 मई को खरगोन पहुंचे। मोदी ने कहा कि ये देश आपके सभी के प्रयास से आगे चल पड़ा है। यहां इस रैली में आए हुए आपके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त करता हूं और बधाई देता हूं। आपके वोट ने 500 साल की प्रतीक्षा खत्म करके भगवान राम का भव्य मंदिर बना दिया। बोलिये, जय श्री राम, जय-जय श्री राम।

ये तो ट्रेलर है। अभी तो बहुत कुछ करना है। ये इंडिया गठबंधन वाले किसके लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वो चुनाव लड़ रहे हैं अपनी-अपनी विरासत बचाने के लिए। अपने बच्चों को अपनी पार्टी सौंपकर जाने के लिए। इन्हें आपके सुख-दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता है। इंडिया की कहावत है, ‘अपना काम बनता, भाड़ में जाए….(जनता ने दिया जवाब). उन्होंने कहा कि कांग्रेस हताश है, निराश है। उसे हताशा ने कहां ले जाकर पटका है? वो कह रहे हैं कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो। भारत में वोट जिहाद चलेगा या राम राज्य।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments