दुकानें तोड़ दिये जाने के बाद इंसाफ की उम्मीद लेकर पीड़ित परिवारों ने की शिरोमनी अकाली दल अमृतसरके मीत प्रधान हाजी अनवार से मुलाकात
मालेर कोटला। पंजाब सरकार की ओर से दुकानों की ज़मीन को अवैध बता कर बुलडोज़रों से कई परिवारों के दुकानों को तबाह कर दिया गया। पीड़ित परिवार वालों का कहना है कि यदि हमारी जगह अवैध थी तो हमें कानूनी रूप से नोटिस भेजना चाहिए था परंतू ऐसा नहीं किया गया। जो हमारे साथ पंजाब में मोैजूद आम आदमी पार्टी द्वारा धक्केशाही है।
पीड़ित परिवार वालों ने आज इंसाफ मिलने की उम्मीद के साथ शिरोमनी अकाली दल के जिला अमृतसर के मीत प्रधान हाजी अनवार अहमद बिट्टू चोैहान से मुलाकात की । पीड़ित परिवारों मे मुहम्मद अख्तर वार्ड नं 25, मुहम्मद शब्बीर वार्ड नं 28 एवं शहबाज़ अली वार्ड नं 28 निवासी शामिल हैं।
इस मोैके पर हाजी अनवार ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा इन परिवारों के साथ धक्का किया गया है जिसे किसी भी रूप से सही नहीं ठहराया जा सकता है । वह जल्द ही पीड़ितों को इंसाफ दिलाने कि लिए शिरोमनी अकाली दल अमृतसर की ओर से डिप्टी कमिश्नर साहिब मालेरकोटला से मुलाकात कर मांग पत्र सोंपेंगे। ओैर पीड़ित परिवारों को इंसाफ मिलने तक उन के साथ संघर्ष करते रहेंगे।




