Home अन्य क्राइम निज्जर की मौत का बदला लेंगे,नहीं होने देंगे वर्ल्ड कप – खालिस्तानी...

निज्जर की मौत का बदला लेंगे,नहीं होने देंगे वर्ल्ड कप – खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी

Svg%3E
Spread the News

बरनाला। पंजाब के बरनाला जिले में डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के बाहर और डिप्टी कमिश्नर के घर के बाहर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं। वन विभाग और CM भगवंत मान के सरकारी बैनर पर भी नारे लिखे गए हैं। बरनाला से हंडियाया रोड पर जाने वाली सड़क पर DC दफ्तर और उनका घर है, जहां पर यह नारे लिखे गए हैं। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

सिख फॉर जस्टिस के अध्यक्ष गुरपतवंत पन्नू ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। पन्नू ने वायरल वीडियो में भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप को रोकने की धमकी दी है। कनाडा में मारे गए खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की मौत का बदला लेने की बात कही गई है। वहीं बरनाला में खालिस्तान के नारे लिखे जाने के बाद तुरंत बरनाला प्रशासन हरकत में आया। जहां खालिस्तान नारे लिखे गए थे, वहां पेंट करवा दिया गया है। DC दफ्तर और घर के बोर्ड पर सफेद पेंट किया गया है। वन विभाग की दीवार पर लिखा गया है कि यहां पर फूल तोड़ना मना है। एक जगह पर लिखा गया है कि यहां पेशाब करना मना है।