Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

नारी सशक्तिकरण का नारा देने वाली केंद्रीय सरकार महिला पहलवानों के साथ बद सुलूकी पर खामोश क्यों: सीनियर जर्नलिस्ट हिना मल्होत्रा

Spread the News

आरोपी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज होने के बावजूद इन्साफ से वंचित हैँ देश की बेटियाँ

जालंधर। 11 दिनों से अपने अधिकारों की प्राप्ति एवं अपने साथ किये गये योन शोषण के विरोध में जंतर मंतर पर धरने में बैठीें देश की गोल्ड मेडलिस्ट बेटियों की आज कोई सुध लेने वाला नहीं है। ये विचार पंजाब टाइम्स न्यूज़ से बात चीत करते हुए सीनियर जर्नलिस्ट हिना मल्होत्रा ने व्यक्त किये। हिना ने अपने बयान में कहा कि नारी सशक्तिकरण का नारा देने और हर बात पर बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान द्वारा अपनी पीठ थपथपाने वाली केंद्रीय सरकार आज मूक दर्शक क्यों बनी हुई है।

Svg%3E

ये बहुत ही शर्मनाक बात है कि एक सांसद को सिर्फ इसलिए बचाया जा रहा है कि वो केंद्र में मौजूद सरकार का हिस्सा है। ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि यहाँ संविधान और लोकतंत्र नाम की कोई चीज़ नहीं बची है। देश ने इस से पूर्व भी महिला खिलाड़ी सोनाली फोगाट की हत्या का दर्द भी झेला है जो जख्म अभी तक नहीं भरा है, लेकिन हालिया दिनों में जिस तरह से बेटियों को उनके अधिकारों से उनको वंचित करके उन्हें परेशान किया जा रहा है ये बिल्कुल देश हित में नहीं है। ज़िक्र योग है कि महिला खिलाड़ियों को नेताओं समेत अदाकार एवं अन्य खिलाड़ी भरपूर समर्थन दे रहे हैँ। वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने भी पहलवानों के समर्थन मार्च निकला है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments