Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर: अश्लील गाने बजाने से रोका तो सो रहे परिवार पर दरवाजा तोड़ चढ़ा दी गाड़ी, महिला की मौत

Spread the News

अमृतसर, 7 दिसंबर | गांव भिंडी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है जहां एक पड़ोसी रणजीत सिंह ने दूसरे पड़ोसी के घर बोलेरो कार चढ़ा दी। पीड़िता कर्मजीत कौर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी रोज रात को अपनी गाड़ी को पीड़ित परिवार के घर के सामने लगाकर उसमें अशलील गाने बजाया करता था। जब उसे ऐसा करने से रोका गया तो दोनों धिरों में आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उक्त आरोपी रणजीत सिंह ने गुस्से में आकर सोए हुए परिवार के ऊपर बोलेरो गाड़ी चढ़ा दी। जिसके कारण परिवार के सारे सदस्यों को काफी चोटें आई। पीड़िता कर्मजीत कौर गंभीर घायल हो गई और उसे असप्ताल ले जाया गया जहां महीना भर इलाज चलने के बाद आज उसकी मृत्यु हो गई है।

मामले की शिकायत भिंडीसैदा थाने में कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी रंजीत सिंह और उसके दो साथियों बूटा व मेहर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments