Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

कनाडा से पिता के आने पर बेटे ने मांगे पैसे, ना देने पर साथियों संग बनाया लूट का शिकार

Spread the News

जालंधर। थाना मकसूदा की पुलिस ने साथियों सहित सौतेले पिता को लूटने वाले आरोपी पुत्र सहित दो साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपियों की पहचान कपूरथला के काज़ी बाग निवासी रणदीप सिंह उर्फ ​​दीपू और फिरोजपुर निवासी अमनदीप सिंह और बेअंत सिंह के रूप में हुई है।

फरार चौथे साथी की पहचान जगतार सिंह के रूप में हुई है। आरोपी ने नौ फरवरी को कपूरथला रोड स्थित गांव मंड के सुनसान इलाके में सौतेले पिता को उस समय लूट लिया जब वह कनाडा जा रहा था।

डीएसपी करतारपुर सुरिंदर धोगड़ी ने बताया कि सुल्तानपुर निवासी गुरशरण सिंह ने 14 साल पहले फिरोजपुर निवासी संदीप कौर से शादी की थी। यह उनकी दूसरी शादी थी, संदीप की भी ये दूसरी शादी थी। पहली शादी से एक लड़का रणदीप सिंह उर्फ ​​दीप था। दीप भी काजी बाग में रहता था।

जब गुरशरण सिंह कनाडा से भारत आया तो रणदीप उससे पैसे मांगने लगा, रुपये नहीं मिलने पर उसने डकैती की योजना बनाई, जिसमें उसने जगतार सिंह, बेअंत सिंह और अमनदीप सिंह को भी अपने साथ शामिल कर लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments