नई दिल्ली। शराब किसी भी लिहाज़ से अच्छी नहीं होती। ना सिर्फ ये आपको मेंटली बल्कि फिज़िकली भी काफी नुकसान पहुंचाती है। शराब की वजह से अच्छे से अच्छा इंसान भी बर्बाद हो जाता है। जहां शराब पीने की वजह से कैंसर जैसी बीमारी भी हो जाती है, वहीं पैसों का नुकसान अलग होता है। लेकिन इसके बाद भी लोग शराब की लत छोड़ने का नाम नहीं लेते। जिसे इसकी आदत हो जाती है उसके लिए तो नशा छोड़ना किसी चैलेंज से कम नहीं होता। लेकिन कहते हैं ना कि जान बचाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर बैठते।
सोशल मीडिया पर एक महिला ने अपनी शराब की लत लोगों के साथ शेयर की। उसने बताया कि कैसे इस लत की वजह से उसे अपने पैर गंवाने पड़ते। जी हां, शराब की वजह से ये महिला अपाहिज हो सकती थी। आप सोच रहे होंगे कि शराब और पैरों का क्या कनेक्शन है? दरअसल, इस महिला ने बार में अच्छी-खासी शराब पी ली। इसके बाद बड़े ही अजीबोगरीब पोजीशन में बेहोश हो गई और सो गई। जब घंटों बाद उसकी नींद खुली तो उसके पैर मुड़े रहने की वजह से वहां खून का प्रभाव रुक गया था। इस कारण डॉक्टर्स ने चिंता जताई कि शायद उसके पैर काटने पड़ सकते हैं?



