Friday, October 23, 2026
No menu items!
Google search engine

मौसम : पंजाब के इन 5 जिलों में येलो अलर्ट:पूरे प्रदेश में बारिश के आसार, तापमान में भी मामूली गिरावट

Spread the News

पंजाब, 10 अगस्त | राज्य के 5 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उम्मीद है कि पूरे राज्य में अच्छी बारिश हो सकती है। बीते दिन अधिकतम तापमान में औसतन 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन राज्य में स्थिति लगभग सामान्य है। लुधियाना के फरीदकोट और समराला का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी बारिश के आसार हैं, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं। यह अलर्ट सिर्फ शनिवार के लिए जारी किया गया है। इसके बाद अगले 5 दिनों तक राज्य में किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया।

सुस्त मानसून, पंजाब में सबसे कम बारिश

पंजाब देश का सबसे सूखा राज्य बन गया है। यहां सबसे कम बारिश हुई है। पंजाब में 1 जून से अब तक 273.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 157.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह बारिश सामान्य से 43% कम है। जबकि हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में 26% कम बारिश दर्ज की गई है।

(Note : पंजाब की जरूरी खबरें पढ़ने के लिए पंजाब टाइम्स न्यूज के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/Qcuqm से जरूर जुड़ें।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments