नई दिल्ली , 24 अप्रैल। उत्तर भारत के कई हिस्सों में झुलसाती गर्मी के बीच अब राहत की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश में 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक मौसम बदलने और कई जिलों में बारिश व आंधी की चेतावनी जारी की है। अभी तक तेज धूप और गर्म हवाओं से बेहाल जनता के लिए यह खबर थोड़ी राहत जरूर ला सकती है, लेकिन साथ ही सतर्क रहने की भी जरूरत है।
किन जिलों में कहां कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में मौसम का मिजाज तेज़ी से बदलेगा। इन जिलों में आंधी तूफान और हल्की से मध्यम बारिश की पूरी संभावना जताई गई है।
गर्मी से राहत पर भीषण मौसम का खतरा!
जहां एक ओर लोग इस बारिश को राहत के रूप में देख सकते हैं, वहीं दूसरी ओर IMD ने चेतावनी दी है कि आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाएं 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे नुकसान की संभावना बनी हुई है।
हीटवेव अभी भी कहर बरपाएगी
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में 29 अप्रैल तक, जबकि पूर्वी और मध्य भारत में 26 अप्रैल तक हीटवेव बनी रह सकती है। इससे दिन के समय तापमान काफी ऊंचा रहेगा।



