चंडीगढ़। पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। तेज हवाएं, भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मई के पहले हफ्ते में तेज हवाएं और बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम के बदलाव से लोगों को मई की गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।



