Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

मौसम ने बदला मिजाज-पंजाब में 3 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

Spread the News

चंडीगढ़,30 जूलाई। पंजाब में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जो आने वाले तीन दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। बीते 24 घंटे में राज्य का औसत तापमान 1.7 डिग्री तक गिर गया है, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम है।

विभाग के अनुसार जिला पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के 50-75% हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जबकि गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, बठिंडा, मुक्तसर, फाजिल्का, मानसा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, संगरूर और पटियाला में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, अमृतसर और तरनतारन के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

बता दें कि अब तक सबसे ज्यादा तापमान जिला बठिंडा में 38 डिग्री जबकि सबसे ज्यादा बारिश पटियाला में 32.4 मिमी दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments