Sunday, August 2, 2026
No menu items!
Google search engine

हम लगातार पंजाब और देश के उठा रहे हैं कई मुद्दे एवं पंजाब सरकार के खिलाफ दिए कई धरने : वड़िंग

Spread the News

चंडीगढ़। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम पंजाब की 13 में से 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और हाईकमान ने भी हमें 13 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा है।

उन्होंने कहा कि मीडिया बार-बार एक ही बात पूछ रहा है। उन्होंने कहा कि इंडिया अलायंस डैमोक्रेसी को बचाने के लिए है। इसमें जो लोग इकट्ठा हुए हैं, उनके चुनाव चिन्ह अलग-अलग हैं। उनके झंडे अलग-अलग हैं। उनका मानना ​​है कि मोदी जी को जाना चाहिए।

पंजाब में ऐसा नहीं है। पंजाब में कांग्रेस का मुकाबला आम आदमी पार्टी से है। राजा वड़िंग ने कहा कि हम लगातार देश और पंजाब के मुद्दे उठा रहे हैं। हमने पंजाब सरकार के खिलाफ कई धरने दिए हैं।’ मेरा कहने का मतलब स्पष्ट है। जब मोदी के खिलाफ लड़ाई है तो हम साथ हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments