Friday, June 12, 2026
No menu items!
Google search engine

हाउसवाइफ और मां बनकर अपनी आगे की जिंदगी बिताना चाहती हूं : दीपिका कक्कड़

Spread the News

मुम्बई। दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एंजॉय कर रही हैं। आए दिन एक्ट्रेस अपनी तस्वीरें भी फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने एक ऐसी जानकारी शेयर की हैं जिसे सुनकर उनके फैंस के होश उड़ गए। जहां फैंस बेसब्री से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे वहीं इसी बीच अब खबर आई है कि दीपिका एक्टिंग को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह चुकी हैं। अब वह दोबारा लौटना नहीं चाहती।

जैसा कि सभी जानते हैं दीपिका जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस और उनके पति शोएब अपने इस बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। टीवी एक्ट्रेस और ब्लॉगर इस वक्त प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं। ‘ससुराल सिमर का’ में सिमर का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका ने साल 2018 में शोएब इब्राहिम संग शादी कर ली थी। अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज भी एक्ट्रेस ने पूरे तीन महीने के बाद फैंस को दी थी।

Svg%3E

इसी बीच अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस का मां बनने के बाद भी एक्टिंग की दुनिया मे लौटने का कोई ईरादा नहीं है बल्कि उन्होंने एक्टिंग को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा, ‘मैं प्रेग्नेंसी फेज को काफी एंजॉय कर रही हूं और पहले बच्चे के लिए काफी एक्साइटेड भी हूं। मैं ही नहीं शोएब भी काफी एक्साइटेड हैं। मैंने बहुत छोटी उम्र से काम करना शुरू कर दिया था और यह करीब 10-15 साल तक चला। जब मैं प्रेग्नेंट हुई तो मैंने शोएब को बता दिया था कि अब एक्टिंग को अलविदा कहना चाहती हूं। मैं अब हाउसवाइफ और मां बनकर अपनी आगे की जिंदगी बिताना चाहती हूं।

दीपिका ने अपने अब तक के एक्टिंग करियर में टीवी सीरियल से लेकर रियलिटी शोज तक किए हैं। ‘बिग बॉस 12’ की तो वह विनर तक रह चुकी हैं। आखिरी बार वह 2020 में करण ग्रोवर के साथ सीरियल ‘कहां हम कहां तुम’ में नजर आई थीं। इसके बाद से दीपिका किसी शो में नजर नहीं आईं। लेकिन एक्टिंग के साथ-साथ वह अपने यूट्यूब चैनल पर अपने फैंस के साथ अपनी हर अपडेट शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में दीपिका ने चौंकाने वाली बात कही कि वह दोबारा एक्टिंग में लौटना नहीं चाहती। बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने अपनी प्रेग्नेंसी के तीन महीने बाद फैन्स के साथ ये न्यूज शेयर की थी। इस मामले में दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने बताया था कि, ‘हमने प्रेग्नेंसी के करीब 3 महीनों तक इस बात को छिपाए रखा, क्योंकि डॉक्टर्स ने हमें ऐसा करने को कहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments