अमृतसर, 8 नवम्बर। शिरमोणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (Shirmoni Gurdwara Management Committee) के प्रधान पद का चुनाव आठ नवंबर यानी आज एसजीपीसी (SGPC) मुख्यालय में दोपहर एक बजे से होगा। शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से मंगलवार सुबह एसजीपीसी के मौजूदा प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी (Advocate Harjinder Singh Dhami) को लगातार तीसरी बार उम्मीदवार घोषित करने के बाद शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा ने भी बलबीर सिंह घुन्नस (Balbir Singh) को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
ऐसे में अब एजपीपीसी के चुनावी इजलास के दौरान मतदान होना तय हो गया है। बलबीर के मैदान में उतरने से दोनों प्रत्याशियों में जीत के लिए कांटे की टक्कर होनी तय है। शिअद संयुक्त द्वारा बलबीर सिंह को प्रत्याशी घोषित करने के मौके पर ढींडसा के अलावा एसजीपीसी की पूर्व प्रधान बीबी जगीर कौर, पंथक विरोधी पक्ष के जसबीर सिंह रोडे, भाई चरणजीत सिंह, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिह भोमा आदि मौजूद थे।



