चंडीगढ़, 18 जनवरी | आज सुबह से ही पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाया हुआ है। इसके कारण कई जगहों पर दृश्यता 10 मीटर तक गिरी हुई है, जिससे फ्लाइट्स और ट्रेनें में देरी हो रही है। धुंध और शीतलहर के चलते हरियाणा और पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश में ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी के बाद, उत्तर भारत में मौसम में बदलाव की संभावना है। चंडीगढ़ में सुबह कोहरा और दोपहर में धूप निकलने की संभावना है, जबकि हरियाणा के कई जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।



