जालंधर,26 अगस्त। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस के लिए बड़े गर्व की बात है कि पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पी ए पी कैंपस के चौथी कक्षा के विद्यार्थी विनय कुमार का वॉइस ऑफ़ पंजाब लिटिल चैंप्स सेशन 10 में टॉप 7 में सिलेक्शन हुआ। मोहाली में आयोजित इस प्रतियोगिता में 20 बच्चों ने भाग लिया था।
निर्णायक मंडल में सविताज बराड़, गुरमीत ,कप्तान लाडी व अलाप सिकंदर थे।
विनय कुमार ज़ी टीवी के सा रे गा मा लिटिल चैंप्स 2022 में भी पार्टिसिपेट कर चुका है।
विनय कुमार की इस सफलता पर प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज ने उसे व उसके माता-पिता को बधाई दी।



