Friday, June 12, 2026
No menu items!
Google search engine

वुडबरी स्कूल में श्री गुरु नानक देव जी की जयंती को समर्पित विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

Spread the News

आदमपुर , 24 नवंबर । वुडबरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रथम गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता एवं पेपर रीडिंग प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती जस्प्रीत कौर ने जयंती के अवसर पर श्री गुरु नानक देव जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और गुरु जी द्वारा दी गयी शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रेरित किया और कहा कि गुरु नानक देव जी हमेशा हक और सच्चाई की कमाई को ही स्वीकार करते हैं। समूह स्टाफ और बच्चों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएँ दी गई। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments