जालंधर,25 जूलाई। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में आज प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज की उपस्थिति में वन महोत्सव का आयोजन किया गया।
शीशम, नीम बेलपत्र ,गुलमोहर ,चाइना रोज के 275 पौधे स्कूल के इको क्लब , एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एंड गाइड्स के विद्यार्थियों व अध्यापकों के द्वारा स्कूल के कैंपस में और आसपास की जगह पर लगाए गए। इस अवसर पर सुपरवाइजर सिनी मल्होत्रा भी उपस्थित थीं।



