Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

Rose Day पर हंगामा जिगरी सहेलियों ने एक दूसरे के खींचे बाल, ईंटें भी चलीं, वीडियो हुआ वायरल

Spread the News

झारखंड। वैलेंटाइन डे वीक के पहले दिन यानी रोज़ डे पर दो सहेलियो के बीच हुआ झगड़ा। तू-तू-मैं-मैं से शुरू हुई बात मारपीट तक पहुँच गई। इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे के बाल खींचे और एक-दूसरे को थप्पड़ मारने लगे। मारपीट के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गाली भी दी। यह हंगामा देख लोग मौके पर जमा होते रहे और भीड़ में से किसी ने इस पूरी घटना को एक वीडियो में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दोनों लड़कियों को लड़ते देख वहां जमा भीड़ ने पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 1 मिनट 8 सेकेंड के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। वीडियो बोकारो के सिटी पार्क का बताया जा रहा है।

लड़ाई के दौरान वहां मौजूद दो अन्य सहेलियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग करने की कोशिश की, लेकिन लड़ने वाली लड़कियां इतनी गुस्से में थीं कि लड़ाई को रोकने की कोशिश में काफी समय लग गया। फिर गाली देने के बाद एक लड़की ने दूसरी लड़की को मारने के लिए ईंट उठा ली। हालांकि विवाद के कारणों की पुष्टि नहीं हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments