Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

संयुक्त राष्ट्र ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम घोषणा का किया ज़ोरदार स्वागत

Spread the News

इंटरनैशनल/वाशिंगटन , 10 मई। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल संघर्ष विराम की घोषणा का स्वागत किया। महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने  बताया, ‘‘हम नजर बनाए हुए हैं, हम संघर्ष को कम करने के सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं।”

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में घोषणा की, ‘‘अमेरिका की मध्यस्थता में पूरी रात चली बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान ‘तत्काल और पूर्ण संघर्ष विराम’ पर सहमत हो गए हैं।” ट्रंप ने कहा, ‘‘दोनों देशों को समझदारी और विवेक का इस्तेमाल करने के लिए बधाई। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।”

ट्रंप ने यह घोषणा अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इस्हाक डार और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से बातचीत के बाद की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments