राजस्थान, 11 अक्तूबरः दुल्हन के इंतजार में कोई दूल्हा 13 दिन तक मंडप में बैठा रह सकता है? अगर यह बात आपको फिल्मी और वास्तविकता से दूर की लग रही है तो बता दें कि यह घटना एकदम सच्ची है। यह मामला राजस्थान के पाली जिले का था। जहां एक दुल्हन 4 महीने पहले फेरों के ऐन वक्त अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई थी। फिर क्या, दूल्हे ने ठान ली कि वह जाएगा तो अपनी दुल्हनिया के साथ, वरना वहीं मंडप में बैठा रहेगा। इसलिए दूल्हा 13 दिनों तक दुल्हन के इंतजार में मंडप में ही बैठा रहा। तब लड़की के परिजनों ने लड़की को गुजरात से समझा-बुझाकर घर लाया गया और उसकी शादी करवा दी।
दूल्हे के इतने सैक्रिफाइज के बावजूद भी दूल्हन नहीं मानी और अब 4 महीने बाद यह विवाहिता युवती फिर अपने उसी प्रेमी के साथ भाग गई। बताया जा रहा है कि युवती ने रात को ससुरालियों को दाल में नींद की गोलियां मिलाकर दे दी और फिर वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई। परिजनों ने बताया कि आरोपी उनके मामा के बेटे शिवलाल का बेटा भरतकुमार है और वह भाटूंद का रहने वाला है।



