Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
Google search engine

बस्ती में घुसकर दो बहनों को मार दी गोली, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

Spread the News

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के आरके पुरम इलाके में हुई दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने अभी तक इस हत्या के मामले में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान 27 वर्षीय किशन, 39 वर्षीय गणेश स्वामी, अर्जुन, माइकल और देव के रूप में हुई है। बता दें कि बीते रविवार को आरके पुरम इलाके में रविवार को बड़ी वारदात हुई। दो महिलाओं को सिर में गोली मार दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

सुबह-सुबह गोली मारकर हुए फरार
पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रारंभिक जांच में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है कि उनका महिला के भाई के साथ पैसे का विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह थाना आरके पुरम में एक पीसीआर कॉल आई। जिसमें कहा गया कि अंबेडकर बस्ती में कुछ लोगों ने कॉल करने वाले शख्स की बहनों को गोली मार दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को जानकारी मिली कि 30 वर्षीय पिंकी और 29 वर्षीय ज्योति को गोली मारी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments