फाजिलका,26 मार्च। जानकारी के अनुसार फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर गांव लालोवाली के निकट हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गम्भीर जख्मी हुए हैं। हादसा रात 12 बजे का बताया जा रहा है। एक कार जोकि जलालाबाद से फाजिल्का की तरफ आ रही थी, कि टक्कर एक किन्नू से भरे केंटर से हो गई। जिसमें कार सवार दो की मौत हो गई, जबकि एक जख्मी हो गया, जबकि केंटर चालक भी जख्मी है। इससे पहले सुबह के समय भी ठीक इसी स्थान पर एक हादसा हुआ था, जिसमें ट्रक चालक की मौत हो गई थी।



