Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, इलाके में डूबी गम की लहर

Spread the News

गुरदासपुर ,29 जून। लवली यूनिवर्सिटी के पास एक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रोबिन प्रीत सिंह पुत्र थानेदार पलविंदर सिंह, जो जालंधर के श्रीमन अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट के तौर पर कार्यरत थे, उनसे मिलने उनका दोस्त नीतीश सैनी हिमाचल प्रदेश से जालंधर आया था। नीतीश सैनी पहले फगवाड़ा में रहता था।

यह घटना तब हुई जब रोबिन प्रीत सिंह और उनके दोस्त नीतीश फगवाड़ा से अपने एक अन्य साथी के कपड़े और अन्य सामान लेकर रात करीब 12 बजे जालंधर लौट रहे थे। लवली यूनिवर्सिटी के पास पहुंचने पर, सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान रखे गए बड़े पत्थरों से उनकी कार अचानक टकरा गई। टक्कर के बाद कार पास ही लगे एक बड़े विज्ञापन बोर्ड के खंभे से सीधे जा टकराई। इस भीषण हादसे में कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक रोबिन प्रीत सिंह का आज उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर दुखित परिवार के साथ दुख बांटा। रोबिन प्रीत सिंह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उन्होंने खालसा कॉलेज, अमृतसर से फिजियोथेरेपी की डिग्री प्राप्त करने के बाद जालंधर में नौकरी शुरू की थी। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments