लुधियाना, 10 दिसंबर | लुधियाना में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार करते समय 2 भाइयों को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों भाई कई फीट दूर जा गिरे। हादसे के बाद बाइक सवार भाग गया। वहीं, घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां रास्ते में एक की मौत हो गयी वहीं दुसरे की हालत गंभीर है। मृतक युवक की पहचान लुधियाना के टिब्बा गांव निवासी सूरज कुमार (17) के रूप में हुई है।
दोनों भाई सब्जी लेकर आ रहे थे
हादसा साहनेवाल इलाके के गांव टिब्बा का बताया जा रहा है। मृतक सूरज के दोस्त राजन ने बताया कि सूरज और सुबोध दोनों सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि सूरज कई फीट दूर जा गिरा। उसका सिर सड़क पर लग गया। सुबोध को भी चोटें आईं।



