जालंधर, 21 दिसंबर | पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस के लिए बड़े ही गौरव की बात है कि गुवाहाटी (असम) में आयोजित 85वीं सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले 7 खिलाड़ियों की टीम में से 2 खिलाड़ी -समृद्धि भारद्वाज और लीजा टांक पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस की छात्राएं हैं। दसवीं की छात्रा समृद्धि भारद्वाज और 12वीं की छात्रा लीजा टांक की इस उपलब्धि पर प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज ने उनको और उनके माता-पिता को बधाई दी।



