Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

गम में डूबी टी वी इंडस्ट्री- दिन में 4 कलाकारों का हुआ देहांत

Spread the News

नई दिल्ली। कहते हैं जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है…ये सच भी है। घर में अक्सर बड़े बुजुर्गों के मुंह से आपने सुना होगा। घर से निकला शख्स जब तक घर सही सलामत नहीं आता, मन बेचान से रहता है। कल तक जो शख्स आप आपको बात करते दिखता हो अचानक उसकी मौत की खबर आप तक पहुंचे, तो आत्मा भी ये बात मानने को राजी नहीं होती। मनोरंजन जगत में पिछले 3 दिनों में कुछ ऐसी ही दर्दनाक खबरें आईं, जो लोगों की आंखों को नम कर गईं। कई 29 साल में दुनिया को अलविदा कह गया तो किसी ने 51 का उम्र में संसार से विदाई ले ली। 21 मई से को सबसे पहले बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई। सुचंद्रा दासगुप्ता के निधन से लोग उभर भी नहीं पाए थे कि इसके बाद लगातार 3 दिन में और तीन अन्य टीवी कलाकार दुनिया को अलविदा कह गए।

21 मई 2023
21 मई के दर्दनाक खबर सामने आई, जब बंगाली टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता का रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया। दरअसल, सुचंद्रा शनिवार रात शूटिंग से घर लौट रही थीं। घर वापस आने के लिए उन्होंने एप से बाइक बुक की थी। लेकिन रास्ते में एक साइकिल सवार शख्स सड़क पार कर रहा था, जो अचानक बीच में आ गया। बाइक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लिया, तो एक गाड़ी ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर 29 साल की एक्ट्रेस सुचंद्रा बाइक से नीचे गिर गईं और पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। एक्ट्रेस की मौके पर ही मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments