Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

गणपति विसर्जन के बाद लोैट रहे नोैजवान को ट्रक ने मारी भयानक टक्कर-युवक की मौत

Spread the News

लुधियाना। पंजाब के जिला लुधियाना में देर रात टाइगर सफारी पुल के पास गणपति मूर्ति का विसर्जन करके वापस घर जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक DJ ट्रॉली के पीछे साथियों के साथ धीरे-धीरे नाचते हुए आ रहा था। इतने में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

आरोपी ट्रक चालक का लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन वह फरार हो गया। इसके बाद लोग खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े युवक को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान मंदीप सिंह उप्पल निवासी जीके एस्टेट के रूप में हुई है। उसके सिर और चेहरे पर ज्यादा चोट लगी थी।

मूर्ति विसर्जित कर वापस घर आ रहे थे
MIG फ्लैट नजदीक जमालपुर में युवाओं ने गणपति का पूजन किया था। बीते दिन सभी युवक गणपति महाराज को सतलुज दरिया में विसर्जित करके डीजे की धुन पर नाचते हुए वापस घर जा रहे थे। कुछ युवक आगे निकल गए थे। हादसे का पता चलते ही जालंधर बाइपास नजदीक बड़ी संख्या में युवक इकट्‌ठे हो गए।

जिसके बाद मंदीप के परिजनों को सूचित किया गया। युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे उसके साथियों ने बताया कि मंदीप परिवार में सबसे छोटा था। उसका 1 भाई और 4 बहनें हैं। वह मार्केटिंग का काम करता था। फिलहाल देर रात ‌शव परिजनों के अस्पताल में आने के बाद मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

परिवार के फैसले के बाद होगा पोस्टमार्टम
परिवार के फैसले के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। सिविल अस्पताल चौकी इंचार्ज राजिंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि संबंधित थाना पुलिस को युवक की मौत के बारे में बता दिया है। थाना सलेम टाबरी की पुलिस इस मामले संबंधी जांच करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments