मोगा। यहां एक दुखद खबर सामने आई है। मोगा-बरनाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब तीर्थयात्रियों से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे में 20 से अधिक तीर्थयात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मोगा के अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया।




