Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

खरड़ में ट्रिपल मर्डर: भाई, भाभी और दो साल के भतीजे को मारा ; आरोपी गिरफ्तार

Spread the News

मोहाली, 13 अक्तूबर। मोहाली के खरड़ में एक शख्स ने अपने भाई, भाभी और दो साल के भतीजे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में अभी घर में हुए झगड़े को वजह मान रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी लखबीर सिंह ने अपने भाई सतबीर सिंह और भाभी अमनदीप कौर के शव को रोपड़ नहर में फेंक दिया। 2 साल के बच्चे अनहद को मोरिंडा शहर में फेंक कर सबूत मिटाने की कोशिश की। इस मामले में जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने एक शव बरामद किया। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी का भाई उसकी संपत्ति हड़पना चाहता था।इस बात को लेकर उसके परिवार में अक्सर झगड़ा होता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने भाई के परिवार को खत्म करने की कोशिश की। पुलिस को शक है कि इस मामले में आरोपी अकेला नहीं हो सकता। अब पुलिस इस मामले में उसके साथियों की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है.

प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी लखबीर सिंह ने अपने भाई के सिर पर वार कर उसकी हत्या की और कपड़े से गला घोंटकर भाभी की हत्या कर दी। उसने दोनों को रोपड़ नहर में फेंक दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके भतीजे की हत्या कर उसे मोरिंडा नहर में फेंक दिया।

ट्रिपल मर्डर मामले में खरड़ डीएसपी करण संधू ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इनके बीच पारिवारिक विवाद है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे अभी पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments