Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

फिर से पटरियों पर दौड़ेंगी ट्रेनें, रेल यात्रियों को मिलेगी राहत  

Spread the News

जालंधर, 1 अक्तूबर : रेल में सफर करने वालों यात्रियों के अहम खबर सामने आई है। अभी-अभी खबर आई है कि जालंधर के कैंट रेलवे स्टेशन पर किसानों ने धरना खत्म कर दिया। जानकारी के अनुसार थोड़ी देर में ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।

बता दें किसान संघर्ष मोर्चा कमेदी के सदस्यों द्वारा 28 सितंबर दोपहर 12.30 बजे से कैंट रेलवे स्टेशन पहुंच लाइनों पर धरना दिया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर किसानों की तरफ से केंद्र की भाजपा सरकार की तरफ से मांगें पूरी न करने के विरोध में वीरवार को 3 दिवसीय रेल रोको आंदोलन शुरू किया गया। किसानों की तरफ से रेल मार्ग बाधित किया हुआ था, जिस वजह से रेल गाड़ियों को विभिन्न स्टेशनों पर ही रोक दिया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments