Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

बिना लोको पायलट के जम्मू से पंजाब पहुंची ट्रेन, होशियारपुर में रोका; रेल मंत्री ने जांच के आदेश दिए

Spread the News

जालंधर, 25 फरवरी | यहां एक बड़ी खबर सामने आई है। बिना ड्राइवर के लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन से मची भगदड़। इसकी जानकारी होते ही रेलवे कर्मचारी अलर्ट हो गए और चारों ओर आपातकालीन संदेश भेज दिए। आख़िरकार बिजली बंद करके ट्रेन को रोका गया। बिना ड्राइवर के ट्रेन कैसे चली इस मामले की जांच की जा रही है।।

दरअसल, पठानकोट के पास डमटाल से बिना ड्राइवर के 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से मालगाड़ी चलने लगी। इसे रोकने के लिए अलावलपुर में तैयारी की गई। स्टेशन पर घोषणा कर दी गई कि पटरियां खाली कर दी जाएं। ट्रेन को अलावलपुर में रोकने की तैयारी चल रही थी, लेकिन जानकारी के मुताबिक बिजली सप्लाई बंद होने के बाद ट्रेन को ऊंची बस्सी में रोका गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, संभव है कि ये दोनों इंजन 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जालंधर के पास काला बकरा रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए हों। इस संबंध में रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अंबाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर के सभी रेलवे स्टेशनों पर रेलवे अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया और ट्रेन के पटरी से उतरते ही तुरंत वहां पहुंचने के सख्त आदेश दिए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments